Tata Sierra 2025 New Model आइए इसकी खासियत जानते हैं
नए पुराने का अंतर
एक नाम भारत की car सम्बन्धी जनता को लंबे समय से याद था -Sierra. अब Tata Motors ने इस iconic SUV को वापस लाने का फैसला किया है। पुरानी Sierra ने 1990-के समय में लोगों के दिल में जगह बनाई थी, और अब 2025 मॉडल के रूप में यह फिर से तैयार है।
Design and interior में क्या है
नई Sierra का डिजाइन सूट-केस की तरह नहीं बल्कि ठोस, बॉक्सी और आकर्षक है। सामने एक panoramic LED बार, ग्रिल में texture और नीचे लगे LED headlights इसे आधुनिक बनाते हैं। साइड में Signature “Alpine-window” जैसा ग्लास डिजाइन और फ़्लोटिंग रूफ इफेक्ट दिख रहा है — पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए। अंदर की ओर देखते हैं तो तीन स्क्रीन की व्यवस्था, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें जैसी लग्जरी चीजें मिल रही हैं।
Power train and technology के बारे में जाने
Sierra के बेस वेरिएंट में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जबकि ऊपर के वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और संभवतः डीजल ऑप्शन भी हो सकता है। इसके साथ ही EV वर्जन की भी तैयारी है, जिसे बाद में पेश किया जाना है।
कीमत-लॉन्च और क्या करना चाहिए
Tata ने Sierra की लॉन्च डेट 25 नवंबर 2025 तय की है। अनुमानित कीमत ₹15-25 लाख के बीच हो सकती है। यदि आप एसयूवी लेना चाह रहे हैं, तो इस मॉडल को लिस्ट में शामिल करना समझदारी होगी — खासकर अगर पुरानी Sierra की याद हों, या आप कुछ अलग चाहें।
कुल मिलाके क्या बात है
Sierra सिर्फ एक गाड़ी नहीं —नए अंदाज़ में जीने की एक वापसी है एक पुरानी याद को ताजा करने की वापसी हैं यदि इसने अपनी वादे निभाए तो यह Tata के लिए एक नया मुकाम हो सकता है।






